पलामू, नवम्बर 28 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। फसल सुरक्षा कार्यक्रम योजना के अंतर्गत पलामू जिला कनीय पौधा संरक्षण पदाधिकारी कार्यालय की ओर से पांच दिवसीय कार्यक्रम कर 20 किसानों को प्रशिक्षित किया गया। मेदिनीनगर स्थित आत्मा कार्यालय में आयोजित जिला स्तरीय युवा कौशल संवर्धन सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को हुआ। प्रशिक्षण में प्रशिक्षण लेने वाले पांच प्रखंड के 20 किसानों को खासकर पौधों की सुरक्षा से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण समाप्ति के दौरान जिला कृषि सह कनीय पौधा संरक्षण पदाधिकारी दीपक कुमार ने कहा कि पांच दिनी प्रशिक्षण में किसानों को फासलों की सुरक्षा के लिए अलग-अलग वैज्ञानिक विधियां बताया गया। फासलों को कीटनाशकों से कैसे बचाएं? बीजों का उपचार कैसे करें? जैव आधारित कीटनाशी कैसे बनाएं? इसका प्रशिक्षण प्राप्त किया। किसान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.