बलिया, मई 31 -- बलिया, संवाददाता। सहायक आयुक्त के निर्देश पर अंतरजनपदीय विशेष अभियान के क्रम में खाद्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को 20 किलो सरसो का तेल जब्त किया। साथ ही तिल के तेल, सरसो का तेल व पाउडर के तीन नमूने भी लिए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार, अखिलेश कुमार मौर्य, सतीश कुमार सिंह व अनिल कुमार ने आम्बेडबर तिराहा से सरसो तेल व हल्दी पाउडर के दो नमूने तथा परशुराम स्थान मनियर स्थित किराना की दुकान से तिल का तेल का एक नमूना लिया। इस दौरान 20 लीटर सरसो तेल सीज किया गया। टीम ने नवीन मण्डी स्थल परिखरा में जागरूकता बैठक कर विक्रेताओं को कार्बाइड से फल न पकाने की हिदायत दी। इस दौरान कटे, सड़े-गले 25 किलो आम को नष्ट कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.