मधेपुरा, अगस्त 2 -- कुमारखंड, निज संवाददाता। भतनी थाना क्षेत्र के टेंगराहा सिकियाहा पंचायत स्थित बरहकुरवा वार्ड 15 में गुप्त सूचना पर छापामारी कर पुलिस ने 20 किलोग्राम गांजा के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि बरहकुरवा वार्ड 15 में एक महिला सीता देवी उर्फ देवकी देवी और उसका पुत्र धर्मेंद्र कुमार मादक पदार्थ गांजा चोरी छिपे बेचता है। वरीय पदाधिकारी के आदेश पर तत्काल पुलिस टीम का गठन कर थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश, एसआई शंभू ठाकुर पुलिस फोर्स के साथ आरोपी महिला तस्कर के घर छापामारी की। इस दौरान आंगन में रखे उजला प्लास्टिक में 20 किलो गांजा जब्त किया गया। मौके पर बरामद गांजा की बड़ी खेफ के साथ महिला तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही महिला का पुत्र फरार हो गया...