संतकबीरनगर, फरवरी 22 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। होली पर्व पर लोगों को गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ मुहैया कराए जाने की उद्देश्य से खलीलाबाद तहसील में छापेमारी की गई। शहर के गोला बाजार के भगवती स्वीट्स से 20 किलोग्राम दूषित मिठाई मौके पर नष्ट कराई गई। एक छेना और एक खोया का नमूना सील किया गया। यह कार्रवाई जिलाधिकारी के निर्देश पर हुई है। सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड द्वितीय सतीश कुमार के निर्देशन में शनिवार को अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान भगवती स्वीट्स से लगभग 20 किलोग्राम दूषित मिठाई मौके पर नष्ट कराई गई। प्रतिष्ठान पर साफ सफाई ठीक ना होने पर सुधार किए जाने की नोटिस दी गई। खाद्य कारोबारकर्ता द्वारा पंजीकरण के माध्यम से व्यवसाय कर रहा था जिसे लाइसेंस में परिवर्तन कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं। सहायक आयुक्त खाद्य ने बताया कि संग्रहित नमू...