फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 17 -- फर्रुखाबाद। एआरटीओ प्रशासन कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि 20 और 21 फरवरी को परिवहन कार्यालय में परिवहन मेला आयोजित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 30 जनवरी 2026 से भाड़े पर संचालित दुपहिया, तिपहिया, माल वाहन, राज्य परिवहन उपक्रम के वाहनों पर एक बारीय कर की व्यवस्था लागू की गई है। यह व्यवस्था तकनीकी रूप से वाहन पोर्टल पर लाइव हो गयी है। तिपहिया मोटर कैब पर एक वारीय कर की दर सात फीसदी, तिपहिया मोटर कैब को छोड़कर दस लाख रुपये तक के मूल्य वाली मोटर कैब पर एक वारीय कर की दर 10.50 फीसदी निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि 20 और 21 फरवरी को मेले में इसको लेकर विस्तृत जानकारी की जा सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...