चतरा, दिसम्बर 26 -- चतरा, संवाददाता। 20 एकड़ भूमि पर हो रही पोस्ते की खेती को चतरा पुलिस और वन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर नष्ट कर दिया है। यह अभियान लावालौंग थाना अंतर्गत क्षेत्र के विशुनपुर गांव से सटे जंगली क्षेत्र में लगे 15 एकड़, कुंदा थाना क्षेत्र के बेलगडा में तीन एकड़ और इसी थाना क्षेत्र के कोदास गांव में लगे 2 एकड़ भूमि पर पोस्ते की खेती को नष्ट किया गया। एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि यह कार्रवाई बुधवार को देर शाम तक चली थी। उन्होंने बताया कि कुल 20 एकड़ वन भूमि में की जा रही अवैध पोस्ते की खेती को शुरुआती अवस्था में ही नष्ट किया गया। उन्होंने कहा कि अवैध खेती में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान की जा रही है, तथा उनके विरुद्ध आवश्यक विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। एसपी ने कहा कि चतरा पुलिस आमजन से अपील करती है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.