आगरा, अप्रैल 13 -- ताजनगरी में तीन दिनों की गड़बड़ी के बाद आसमान साफ हो चला है। अब धीरे-धीरे गर्मी में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग के मुताबिक 20 अप्रैल तक दिन का तापमान 40 डिग्री या उससे भी अधिक हो सकता है। गुरुवार से शनिवार तक अंधड़, बारिश, बिजली गरजने का मौसम रहा। इस दौरान तापमान में भी कमी आई है, लेकिन रविवार को आसमान सामान्य रूप से साफ हो गया। आने वाले दिनों में भी बदली आदि के आसार नहीं हैं। लिहाजा तापमान में धीरे-धीरे दोबारा बढ़ोतरी होने वाली है। इधर, रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री कम होकर 35.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री कम होकर 19.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बीते 24 घंटों में कुल 5.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 73 दर्ज किया गया।

हिंदी ...