सीतामढ़ी, फरवरी 5 -- सीतामढ़ी। डुमरा के पकटोला स्थित एसएसबी 20वीं वाहिनी के कैंप में मंगलवार को राष्ट्रीय कर्मयोगी चरण-2 के अंतर्गत सामूहिक कक्षा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वाहिनी के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं अन्य बलकर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर 20वीं वाहिनी के कमांडेंट गिरीश चन्द्र पाण्डेय भी उपस्थिति रहे। यह प्रशिक्षण भारत सरकार की प्रमुख क्षमता-विकास पहल राष्ट्रीय कर्मयोगी लार्ज स्केल जन सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया, इसका उद्देश्य बल कार्मिकों में सेवा-भाव, नागरिक-केंद्रित दृष्टिकोण और कार्यकुशलता को और अधिक सुदृढ़ करना है। कार्यक्रम के माध्यम से कर्मियों को प्रशासनिक दायित्वों के निर्वहन में दक्ष, उत्तरदायी और संवेदनशील बनाने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कमांडेंट गिरीश चन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.