मुजफ्फरपुर, जुलाई 23 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) का 20वां सकरा अंचल सम्मेलन बुधवार को सुजावलपुर में हुआ। इसकी शुरुआत कामरेड योगेंद्र चौधरी ने पार्टी का झंडा फहराने और शहीद वेदी पर पुष्प अर्पित कर की। सम्मेलन में 15 सदस्यीय अंचल कमेटी का गठन हुआ। इसमें रामबालक महतो को 20वीं बार अंचल मंत्री चुना गया। इस दौरान सहायक अंचल मंत्री बीके सिंह व कोषाध्यक्ष शम्भु कुमार ठाकुर को चुना गया। सम्मेलन में संगठन की मजबूती और जन समस्याओं को लेकर संभावित आंदोलन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान बिहार व केंद्र सरकार पर प्रहार किया गया। मौके पर जगदीश प्रसाद गुप्ता, राम किशोर झा, योगेंद्र चौधरी, रामानंदन शर्मा, लक्ष्मी नारायण दास, मो. तौहीर अनवर, विशिष्ट नारायण सिंह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...