खगडि़या, फरवरी 11 -- परबत्ता। एक प्रतिनिधि प्रखंड के खीराडीह गांव स्थित महर्षि मेही सत्संग आश्रम में मंगलवार को आयोजित 20वां वार्षिक साप्ताहिक ध्यानाभ्यास सत्संग में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सत्संग के शुभारंभ के साथ ही आश्रम परिसर में माहौल भक्तिमय है। इस पावन अवसर पर प्रवचनकर्ता परम पूज्य सत्यनारायण ब्रह्मचारी महाराज एवं परम पूज्य सांदीपानंद महाराज का सान्निध्य प्राप्त हो रहा है। उनके ओजस्वी प्रवचनों एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन से श्रद्धालु ध्यान, सत्संग और आत्मिक शांति का अनुपम लाभ उठा रहे हैं। सत्संग के दौरान भक्ति, साधना और आत्मचिंतन का वातावरण बना हुआ है। जिससे पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हो रहा है। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। आयोजक ने बताया कि इस सत्संग का 11 फरवरी को समापन होगा।

हिंदी हिन्द...