कन्नौज, दिसम्बर 24 -- -किसान नेता ने मुख्यमंत्री को पत्र भेज लगाई न्याय की गुहार छिबरामऊ, संवाददाता। विद्युत विभाग द्वारा बिजली चोरी का मामला पकड़ कर उस पर दो लाख 97 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इस मामले में किसान नेता ने मुख्यमंत्री को पत्र भेज पूरे मामले की जांच करने और दोषी बिजली कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। किसान नेता का आरोप है, कि बिजली विभाग के अधिकारियों ने भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं तोड़कर गलत कार्य किया है। यदि न्याय नहीं मिला, तो भाकियू आंदोलन के लिए बाध्य होगी। भाकियू के युवा प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर सौरव यादव ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र लिखकर विद्युत विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्र में कहा गया है कि विभाग ने सराय गूजरमल निवासी राजन गुप्ता के खिलाफ फर्जी बिजली चोरी का मुकदमा पंजीकृत कराया, जि...