बदायूं, दिसम्बर 11 -- बदायूं, संवाददाता। परिषदीय स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षा बुधवार से शुरू हो गयी। बुधवार के लिए पहले दिन जिले के 2,155 एवं 18 बा स्कूलों में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुयी। बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने शहर एवं देहात के स्कूलों का निरीक्षण किया। बीएसए के लिए सभी जगह परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से होती मिली। परिषदीय स्कूलों की अर्धवार्षिक परीक्षा में कक्षा एक से आठ तक के कुल 2.91 लाख बच्चों को शामिल होना था, लेकिन दिन 2,88,763 ने परीक्षा दी। जबकि 2237 ने परीक्षा नहीं दी। इन्हें परीक्षा में आगे शामिल होने का मौका दिया जायेगा। परीक्षा दो पालियों में करायी गयी। पहले दिन परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी खुश दिखे। कक्षा एक से पांच तक मौखिक परीक्षा हुई। जबकि छह से आठ तक खेल एवं शारीरिक शिक्षा एवं स्काउटिंग की परीक्ष...