मुजफ्फरपुर, अप्रैल 20 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। पटना से गोरखपुर लेकर जा रहे गांजे की खेप के साथ आरपीएफ व जीआरपी ने रविवार को मुजफ्फरपुर जंक्शन पर महिला समेत दो कैरियरों को दबोच लिया। इनके पास से 19 बंडल में पैक 19 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। आरपीएफ के पदाधिकारी के बयान पर रेल थाना मुजफ्फरपुर के थानेदार रंजीत कुमार ने विशेष एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है। गिरफ्तार दो कैरियर में बेगूसराय के साहबपुर कमाल थाना के रघुनाथपुर वार्ड तीन के सीजन यादव और मुंगेर के धरहरा थाना क्षेत्र की विरोजपुर पोखरिया निवासी कोमल कुमारी शामिल हैं। मुंगेर की विभा देवी व अन्य तस्करों की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने गिरफ्तार कैरियर समेत तस्करों पर भी एफआईआर दर्ज की है। पूछताछ के बाद सीजन यादव व कोमल को सोमवार को मुजफ्फरपुर स्थित विशेष एनडीपीएस कोर्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.