प्रयागराज, नवम्बर 22 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माघ मेले के सभी प्रमुख काम 15 दिन में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। समीक्षा बैठक में अफसरों ने सीएम को अब तक की व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए बताया कि इस बार माघ मेला तीन जनवरी से शुरू होकर 15 फरवरी तक चलेगा। मेला 44 दिनों का होगा। मेला क्षेत्र में इस बार 4900 संस्थाओं के आने का अनुमान है। बेहतर भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 2.8 किलोमीटर लंबे घाट बनाए जाएंगे। मेला क्षेत्र के समतलीकरण का काम 60 फीसदी पूरा हो चुका है। मुख्य मार्गों का चिह्नांकन कर दिया गया है। शौचालयों बनाने का काम प्रगति पर है। भूमि आवंटन व बसावट का काम 15 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।सफाई मित्रों का वेतन 15 दिन में खाते में जाएगा मेले में तैनात सफाई मित्रों का वेतन प्रत्येक 15 दिन में उनके खाते में जाएग...