जौनपुर, दिसम्बर 17 -- जौनपुर, संवाददाता। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर मतदाता सूची का सत्यापन किया जा रहा है। इस सत्यापन में करीब दो लाख 78 हजार मतदाताओं का नाम कटा है। सबसे ज्यादा नाम शाहगंज क्षेत्र में कटा है। राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से जिले के निर्वाचन विभाग को 9.51 लाख संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची भेजकर सत्यापन का निर्देश दिया था। उसका जब सत्यापन किया गया तो कई मृत, डुप्लीकेट मतदाताओं का नाम सामने आया। छह लाख 40 हजार 268 मतदाता वैध मिले हैं। बाकी दो लाख 78 हजार डुप्लीकेट मिले। शाहगंज ब्लाक में सबसे ज्यादा डुप्लीकेट मतदाता मिले, जबकि बक्शा ओर बदलापुर तीसरे स्थान पर रहे। सतयापन का कार्य 19 अगस्त से 29 सितंबर तक घर-घर जाकर किया गया। निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, 23 दिसंबर को अनंतिम प्रकाशन किया जाएगा। फिर 24...