मुंगेर, मार्च 9 -- मुंगेर। पंचायतों में बनने वाला पंचायत सरकार भवन अब नए लुक में दिखेगा। जिले में 18 पंचायत सरकार भवन का निर्माण भवन निर्माण विभाग द्वारा कराया जाएगा। निविदा की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद संवेदकों को कार्यादेश भी विभाग द्वारा निर्गत कर दिया गया है। प्रति पंचायत सरकार भवन का निर्माण 122 गुणा100 फीट जमीन पर 2 करोड़ 65 लाख की लागत से किया जाएगा। जबकि बाढ़ प्रभावित स्थलों पर बनने वाला पंचायत सरकार भवन का निर्माण 3 करोड़ 53 लाख की लागत से किया जाएगा। तीन मंजिला बनने वाले भवन में निचले तल पर सभी पंचायत स्तरीय कार्यालय का निर्माण किया जाएगा। जबकि द्वितीय और तृतीय मंजिल पर स्टाफ क्वार्टर बनाया जाएगा। अबतक पंचायत सरकार भवन के आगे का हिस्सा झोपड़ी नुमा बनाया जाता था। परंतु पंचायत सरकार भवन के नए ड्राइंग में झोपड़ीनुमा डिजाइन को हटाते हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.