सीतामढ़ी, जनवरी 6 -- बैरगनिया। रौतहट नेपाल के गौर भंसार सुरक्षा गार्ड ने एक भारतीय महिला को 2 लाख 50 हजार 360 नेपाली रुपये के साथ गिरफ्तार कर अग्रेतर करवाई के लिए गौर भंसार कार्यालय को सुपुर्द कर दिया है। पुलिस इंस्पेक्टर रूद्रराज कंडेल ने बताया कि भारतीय क्षेत्र के बैरगनिया के रास्ते एक महिला पैदल नेपाल के गौर शहर में पहुंची। सुरक्षा गार्ड ने शक के आधार पर प्रहरी हवलदार बुधराम महतो के नेतृत्व में महिला प्रहरी के द्वारा तलाशी ली गई तो भारतीय महिला के शरीर मे छुपाकर भारतीय क्षेत्र से लाए गए दो लाख 50 हजार 3 सौ 60 नेपाली रुपये को बरामद किया गया। रुपये के स्रोत के बारे में पूछताछ की गई लेकिन उक्त महिला कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया। महिला की पहचान सीतामढ़ी जिला अंतर्गत बैरगनिया निवासी 45 वर्षीय रामकली देवी के रूप में की गई है। जिन्हें अग्रेत...