हरदोई, जनवरी 8 -- हरदोई। जनपद में ठिठुरन और गलन भरी सर्दी का प्रकोप लगातार जारी है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे पारा गिरकर 6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिनभर करीब 6 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ाए रखी। सुबह आद्र्रता 97 प्रतिशत और शाम को 88 प्रतिशत दर्ज की गई। सुबह से ही 100 से 200 मीटर तक दृश्यता के साथ घना कोहरा छाया रहा। ठंडी हवाओं और गलन के कारण लोग घरों से निकलने और यात्रा करने से कतराते नजर आए। हालांकि दोपहर में करीब एक घंटे तक धूप निकलने से लोगों को कुछ देर राहत जरूर मिली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...