एनसीआर, मई 12 -- गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है, जो कंटेनर से मोबाइल फोन चोरी करने के संगठित अपराध में लिप्त था। गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों के कब्जे से 603 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इनकी कुल कीमत करीब 2.5 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस ने इनके पास से एक तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों में अरविंद दुबे (फर्रूखाबाद), अभिषेक चौहान (एटा) और सिमरन सैठी (नई दिल्ली) शामिल हैं। इनकी गिरफ्तारी 11 मई को ग्राम झट्टा रेलवे अंडरपास के पास से हुई। पुलिस के अनुसार, जब कंटेनर वाहन कंपनियों से मोबाइल लेकर रवाना होते थे, तब आरोपी ड्राइवरों से सांठगांठ कर लेते थे। कंटेनर से कुछ मोबाइल कार्टन चुपचाप चोरी कर ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.