दुमका, दिसम्बर 13 -- रानेश्वर, प्रतिनिधि। रानेश्वर बाजार स्थित जिला परिषद के जमीन पर 2 करोड़ 49 लाख की लागत से बहुउद्देशीय भवन का निर्माण कराया जाएगा। भवन निर्माण को लेकर शुक्रवार को जिला परिषद सदस्य विमान सिंह ने भूमि पूजन किया। भूमि पूजन समारोह में जिला परिषद का कार्यपालक अभियंता कुमार गौरव भी मौजूद थे। समारोह को संबोधन करते हुए जिला परिषद सदस्य विमान सिंह ने कहा कि बहुद्देशीय भवन बन जाने से आमजनों का सुविधा होगा। इस क्षेत्र के लोगों को बाहर जाना नहीं पड़ेगा और सरकारी रेट पर रानेश्वर में ही भवन उपलब्ध होगा। जिसे साधारण जनमानस के लिए बहुत अच्छा होगा। कहा कि दुमका-सिउड़ी मुख्य पथ से रानेश्वर नाथ शिव मंदिर तक पीसीसी सड़क भी बहुत जल्द निर्माण कराई जाएगी। मौके पर रघुनाथ दत्त, कार्तिक घोष, उत्तम चटर्जी, मनोज मंडल, कृष्ण पाल, डॉ बेनीमाधव, बंकिम...