प्रयागराज, फरवरी 20 -- केंद्र सरकार के मंत्रालयों और विभागों में मल्टी टॉस्किंग स्टाफ (एमटीएस) और सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेस एवं सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (सीबीआईसी एवं सीबीएन) में हवलदार भर्ती 2025 के लिए पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा शुक्रवार को संपन्न हो गई। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) मध्य क्षेत्र कार्यालय की ओर से उत्तर प्रदेश और बिहार के 16 शहरों में 510032 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 2,64,366 (51.83 प्रतिशत) अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 2,45,666 अनुपस्थित रहे। एसएससी मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव के अनुसार यूपी में पंजीकृत 315748 अभ्यर्थियों में से 152925 (48.43 फीसदी) उपस्थित रहे, जबकि बिहार में पंजीकृत 194284 अभ्यर्थियों में से 111441 (57.36 प्रतिशत) उपस्थित रहे। यूपी में वाराणसी में ...