फतेहपुर, दिसम्बर 14 -- फतेहपुर। जिला न्यायाधीश और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सुधीर कुमार के निर्देशन में शनिवार को दीवानी न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें दो लाख 41 हजार 941 वादों का निस्तारण सुलह समझौते के साथ किया गया। इनसे अर्थदंड के रूप में 18 करोड़ 53 लाख 73 हजार 62 रुपये वसूल किया गया। दीवानी न्यायालय के अलावा खागा एवं बिंदकी न्यायालय में आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्धघाटन जिला जज सुधीर कुमार ने किया। इसी के साथ न्यायालय परिसर, ग्राम न्यायालय, बिन्दकी, कलेक्ट्रेट, सभी तहसील, नगर पालिका एवं नगर पंचायत, श्रम कार्यालय, विद्युत वितरण खण्ड परिसर, दूर संचार, बैंकों द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शुरु हुआ। जिला न्यायाधीश ने सभी न्यायिक अधिकारियों को अधिक अधिक मामलों को निस्तारित किए जाने...