गौरीगंज, फरवरी 4 -- अमेठी, संवाददाता। जनपद के चार विकास खंडों में बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) कार्यालयों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। शासन की ओर से 2.32 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत करते हुए यूपीपीसीएल (उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड) को कार्यदाई संस्था नामित किया गया है। बजट जारी होते ही निर्माण प्रक्रिया शुरू कराने की तैयारी तेज कर दी गई है। जिले के बहादुरपुर ब्लाक के ग्राम ब्रह्ननी, तिलोई ब्लाक के भेलाई खुर्द, शुकुल बाजार ब्लाक के मवैया रहमतगढ़ तथा गौरीगंज ब्लाक में रेडियो स्टेशन के बगल कटरा लालगंज में नए सीडीपीओ कार्यालय बनाए जाएंगे। इन सभी स्थानों पर प्रशासन द्वारा भूमि पहले ही चिन्हित कर ली गई है, जिससे निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके। प्रत्येक सीडीपीओ कार्यालय के निर्माण पर लगभग 58.09 लाख रुप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.