मुंगेर, फरवरी 21 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। जमालपुर थाना क्षेत्र के फुल्का गांव में पुलिस ने छापेमारी कर गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस मामले में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी सैयद इमरान मसूद ने प्रेस वार्ता कर बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति जितेन्द्र यादव अपनी किराना दुकान की आड़ में अवैध रूप से गांजे की तस्करी कर रहा था। प्रभारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राकेश रंजन के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने जमालपुर अंचल अधिकारी की मौजूदगी में फुल्का गांव स्थित किराना दुकान पर छापेमारी की। उन्होंने कहा कि पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे जितेन्द्र यादव को घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 2.30 किलो गांजा बरामद हुआ। आगे एसपी ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं जमालपुर थाना कांड संख्या 39/26 द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.