मुजफ्फर नगर, फरवरी 16 -- मुजफ्फरनगर। नगर पालिका ने 15वें वित्त आयोग की करीब 2.10 करोड की धनराशि से पांच जेसीबी मशीन खरीदी है। सोमवार को चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने पांच जेसीबी मशीनों का लोकार्पण किया है। नगर पालिका को आधुनिक संसाधनों से सशक्त बनाने के लिए चेयरपर्सन का महत्वपूर्ण कदम रहा है। इन जेसीबी के संचालन से शहर में सफाई, नालों की खुदाई और कूड़ा निष्पादन कार्यों में तेजी आएगी। मेरठ रोड स्थित कम्पनी बाग में आयोजित एक कार्यक्रम में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने पालिका प्रशासन द्वारा खरीदी गई नई पांच जेसीबी का उद्घाटन करते हुए जनहितार्थ समर्पित किया। जेसीबी के उद्घाटन के बाद पालिका अध्यक्ष द्वारा कमला नेहरू वाटिका का पैदल भ्रमण करते हुए निर्माण कार्यों, सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां लोगों से मिलकर भी उनके साथ संवाद स्थापित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.