कानपुर, जनवरी 10 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। एसआईआर अभियान में जिले में 2.07 लाख मतदाताओं को नोटिस उनके नाम से जाएगा। नोटिस प्रिंट होना शुरू हो गए हैं। कटे नौ लाख मतदाताओं को लेकर राजनीतिक दल एक साथ भी आपत्ति दे सकते हैं। सुनवाई के चरण के लिए शनिवार को बीएलओ, सुपरवाइजर, एईआरओ को सीएसजेएमयू समेत कई जगह प्रशिक्षण दिलाया गया। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के ऑडिटोरियम हॉल में 212 गोविन्द नगर, 211 कल्याणपुर एवं 216 कानपुर कैंट विधानसभा क्षेत्रों के समस्त बूथ लेवल अधिकारी, सुपरवाइजर तथा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं अपर जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक चतुर्वेदी ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के आगामी चरण में निर्धारित प्रक्रियाओं का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कर...