रांची, जनवरी 31 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। सीआईडी ने फर्जी ट्रेडिंग एप के जरिए 2.07 करोड़ की ठगी के केस में आरोपी अभिषेक बेरा को गिरफ्तार किया है। सीआईडी के साइबर थाने की टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी बंगाल के उत्तरी 24 परगना के घोला थाना क्षेत्र के मुरागम्छा गांव से की। जानकारी के मुताबिक, 16 दिसंबर को साइबर थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। जिसमें केस के शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया था कि निवेश के लिए उनके मोबाइल में फर्जी एप डाउनलोड कराया गया। पीड़ित को निवेश का झांसा देते हुए डिजिटल एसेस्ट्स नाम के व्हाट्सएप ग्रुप पर जोड़ा गया। इस व्हाट्सएप ग्रुप पर निवेश से जुड़े कई आकर्षक ऑफर दिए गए, साथ ही शुरुआत में निवेश पर नकली मुनाफा भी दिखाया गया। वादी ने पुलिस को बताया था कि पीड़ित ने झांसे में आकर कई बैंक खातों में 2.07 करोड़ हस्तांतरित कर दिए।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.