संभल, फरवरी 6 -- संभल। जिले की मतदाता सूची में बड़ी कार्रवाई शुरू होने जा रही है। 2.04 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाएंगे, और अगर तय समय में जवाब नहीं मिला तो नाम कटने की पूरी संभावना है। मतदाता सूची की विसंगतियों को दूर करने के लिए अब प्रशासन सीधे घर-घर दस्तक देगा। बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) मतदाताओं से संपर्क कर नाम, उम्र और अन्य त्रुटियों की जांच व सुधार करेंगे। यह प्रक्रिया अब अनिवार्य कर दी गई है। मतदाताओं को बीएलओ को 14 मान्य प्रपत्रों में से कोई एक दस्तावेज उपलब्ध कराना होगा। बीएलओ मौके पर ही अपने मोबाइल एप के जरिए दस्तावेज अपलोड करेंगे, जिससे प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल रहेगी। नोटिस का 27 फरवरी तक निस्तारण अनिवार्य है। तय समय में दस्तावेज या जानकारी नहीं देने पर मतदाता सूची से नाम हटाया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...