बागेश्वर, नवम्बर 29 -- कांडा थाना पुलिस ने 2.02 ग्राम स्मैक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश के बाद अल्मोड़ा जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को कांडा पुलिस चेकिंग पर थी। इसी दौरान 22 साल के हरपाल सिह पुत्र चंदन सिंह निवासी ग्राम बांसपठान थाना गंगोलीहाट जिला पिथौरागढ़ की चेकिंग की गई। उसके पास से 01.32 ग्राम स्मैक बरामद हुई। 23 वर्षीय सचिन गुरौ पुत्र भगत सिंह गुरौ निवासी एसबीआई के सामने बेरीनाग, थाना बेरीनाग, जिला पिथौरागढ़ के कब्जे से 0.70 ग्राम अवैध स्मैक कुल 2.02 ग्राम अवैध स्मैक पकड़ी गई। दोनों ही कार में बैठकर इसे ले जा रहे थे। इसके बाद पुलिस दोनों को थाने में लाई। दोनों के खिलाफ धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। शनिवार को दोनों को न्यायालय में पेश किय...