देहरादून, अगस्त 5 -- मॉनसून की बारिश ने उत्तराखंड के दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में लोगों की आम जिंदगी की मुश्किलों को और बढ़ा दिया। मुख्य सड़क मार्गों से दूरी, बारिश की वजह से सड़क बंद होने की वजह से महंगाई बढ़ गई है। कुछ गांवों में तो इस समय एक गैस सिलेंडर के लिए दो हजार रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं। चीनी,नमक समेत खाद्यान्न भी बंद सड़कों की इन गांवों में महंगा पड़ रहा है। ऐसी दिक्कतें सीमांत जनपद चमोली,पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी के दूर दराज के इलाकों में हो रही है,जहां सड़कें लगातार बंद चल रही हैं। चमोली जिले की दूरस्थ निजमूला घाटी के पाणा,गौणा,ईरानी की सड़क 43 दिन से बंद है। यहां गैस सिलेंडर,खाद्यान्न समेत जरूरी सामान की सप्लाई घोड़े-खच्चरों से की जा रही है। ईरानी के पूर्व ग्राम प्रधान मोहन सिंह नेगी बताते हैं कि पगना गांव तक पहले ही भाड़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.