पूर्णिया, मार्च 1 -- पूर्णिया, हिंदुस्तान संवाददाता। आगामी 2 मार्च से 6 मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा और गर्मी का एहसास ज्यादा होगा। हालांकि पहली मार्च को भी वही स्थिति रहेगी लेकिन पूर्वानुमान इंडेक्स में कटिहार जिले के एक दो स्थानों पर वर्षा की संभावना दिखाई गई है जिसके कारण पूर्णिया का मौसम आद्र भी हो सकता है। हालांकि शुक्रवार को भी सुबह से आसमान में बादल छाए रहे जिसके कारण वर्षा की संभावना बनते बनते रह गई। ऐसे मौसम में हवा में ठंडक थी। हालांकि वर्षा नहीं होने के कारण मौसम शुष्क ही रहा, लेकिन दलहन के किसान डरते रहे क्योंकि पछात दलहन की फसल में अभी फूल ही लगे हुए हैं। इधर मक्का के किस मन ही मन लड्डू फूटा रहे थे कि किसी तरह वर्षा हो जाए तो उनका एक पटवन का काम हो जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं होने से मक्का के किसानों को भी हताशा ही हाथ लगी। अब किसान इ...