फरीदाबाद, जनवरी 27 -- फरीदाबाद। उप-मंडल रोजगार कार्यालय बल्लभगढ़ द्वारा 2 से 6 फरवरी 2026 तक व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ 2 फरवरी को होगा। रोजगार विभाग के अनुसार इस दौरान युवाओं और विद्यार्थियों को विभिन्न व्यवसायों, करियर विकल्पों और कौशल विकास की जानकारी दी जाएगी। विशेषज्ञ युवाओं को उनकी योग्यता और रुचि के अनुसार सही करियर चुनने के लिए मार्गदर्शन देंगे। साथ ही रोजगार कार्यालय की योजनाओं और केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के बारे में भी जानकारी देकर युवाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.