मुंगेर, जुलाई 5 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। पिछले कुछ दिनों से मुंगेर में गंगा के जलस्तर में इजाफा हो रही है। बीते 3 दिनों से जलस्तर में वृद्धि देखी जा रही है। हर दिन एक फीट पानी बढ़ने से बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र सहित आसपास के कई गांवों के लोगों में बेचैनी देखी जा रही है। शुक्रवार को गंगा नदी का जलस्तर प्रति एक घंटे पर एक सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रही है। शुक्रवार की सुबह सात बजे गंगा नदी का जलस्तर 33.47 मीटर दर्ज किया गया, वहीं 10 बजे 33.55 मीटर दर्ज किया गया। यानि एक घंटे में 2 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई। तो 2 बजे 33.63 मीटर जलस्तर दर्ज किया गया। जबकि शाम 6 बजे 33.71 मीटर जलस्तर दर्ज किया गया। इस प्रकार सुबह सात बजे से लेकर शाम छह बजे तक जलस्तर में 22 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि फिलहाल बाढ़ की कोई आशंका नहीं है। गंगा नदी का जलस्तर खतरे के नि...