लखीमपुरखीरी, फरवरी 24 -- इस बार होलिका दहन 2 मार्च को होगा। देवकली तीर्थ स्थित श्रीमती चन्द्र कला आश्रम एवं गुरुकुल विद्या पीठ के महंत प्रमोद जी महाराज ने बताया कि श्रद्धा और विधि-विधान से की गई पूजा व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकती है। उन्होंने बताया कि वैदिक पंचांग के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 2 मार्च को सायं 5:18 बजे से प्रारंभ होकर 3 मार्च को सायं 4:33 बजे तक रहेगी। होलिका दहन 2 मार्च को किया जाएगा। शुभ मुहूर्त रात्रि 11:53 बजे से 12:50 बजे तक रहेगा। इस अवधि में विधि-विधान से पूजा एवं अग्नि प्रज्ज्वलन विशेष फलदायी माना गया है। मंगलवार से होलाष्टक प्रारंभ हो जाएगा। महंत प्रमोद जी महराज बताते हैं कि 3 मार्च को खग्रास चंद्र ग्रहण लगेगा, जो भारत में ग्रस्तोदित खंडग्रास चंद्र ग्रहण के रूप में दिखाई देगा। अर्थात भारत के विभ...