इटावा औरैया, नवम्बर 19 -- रेलवे जीएम ने जंक्शन का दौरा कर देखीं निर्माण कार्यों की प्रगति फोटो.33. निरीक्षण के दौरान जंक्शन की व्यवस्थाओं को देखते जीएम नरेश पाल सिंह इटावा, संवाददाता । उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के जीएम नरेश पाल सिंह ने बुधवार को 2 घंटे तक बारीकी से इटावा जंक्शन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जंक्शन पर गति शक्ति यूनिट के द्वारा अमृत भारत योजना में कराए जा रहे निर्माण कार्यों को देखा और काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। जीएम ने निर्माण कार्यों व सफाई व्यवस्था पर संतोष जताया और जो कुछ कमियां थी उन्हें भी सुधारने को कहा। साथ ही यह भी बताया कि जंक्शन पर जो 12 मीटर चौड़ा एफओवी बनाया जा रहा है वह 2 महीने में तैयार हो जाएगा । रेलवे जीएम नरेश पाल सिंह रेलवे अधिकारियों के साथ दोपहर 1:00 बजे परख ट्रेन से इटावा जंक्शन प...