पटना, अप्रैल 9 -- बिहार की राजधानी पटना में एक सनकी पति ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। पटना के फुलवारीशरीफ में एक पति ने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला है। यहां जानीपुर थाना क्षेत्र के अधपा गांव में पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद पति फरार है। जानकारी के अनुसार, राहुल कुमार मांझी की पत्नी पूजा देवी (25) दो माह पहले घर से भाग गई थी। घर वापस लौटने के बाद राहुल कुमार मांझी ने कुल्हाड़ी से सिर पर प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना पर पहुंची जानीपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस इस मामले में आरोपित राहुल कुमार मांझी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.