साहिबगंज, दिसम्बर 26 -- बरहड़वा। परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को बरहरवा सीएचसी में 12 महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया। यह ऑपरेशन डॉ अलीमुद्दीन अंसारी एवं डॉ पंकज कर्मकार ने संयुक्त रूप से किया । कार्यक्रम के दौरान सभी आवश्यक चिकित्सीय मानकों का पालन किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए प्रक्रिया संपन्न कराई गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से परिवार नियोजन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आगे भी ऐसे आयोजन जारी रखने की बात कही गई। मौके पर बीटीटीभोला पंडित,एएनएम अनीता कुमारी ,आजमतुन निशा आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...