चाईबासा, दिसम्बर 9 -- चाईबासा, संवाददाता। मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत सोमवार को सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. शिवचरण हांसदा की अध्यक्षता में असाध्य रोग समिति की बैठक हुई। बैठक में 2 मरीजों के इलाज के लिए कागजातों की जांच एवं समीक्षा की गई। इसके पश्चात खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत लोहरदा गांव निवासी दारा सिंह जामुदा (50) जो माउथ कैंसर की बीमारी से पीड़ित है। उनका इलाज 111 सेव लाइफ हॉस्पिटल आदित्यपुर में चल रहा है। इलाज के लिए 5 लाख रुपये तथा चक्रधरपुर के मिल्लत कॉलोनी निवासी अनबिया तबरेज (11) जो ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित है। उसका इलाज मेहरबाई कैंसर हॉस्पिटल जमशेदपुर में चल रहा है। इलाज के 2.42 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई। बैठक में मंत्री दीपक बिरुवा के प्रतिनिधि के रूप अधिवक्ता राजा राम गुप्ता उपस्थित थे। उन्होंने मुख्यमंत्री गंभीर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.