नई दिल्ली, मई 2 -- बिहार के नालंदा में अवैध संबंध में खूनी खेल का मामला प्रकाश में आया है। जिले के खुदागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रसूली बिगहा गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी है। मृतक की पहचान जहानाबाद जिले के शकुराबाद थाना क्षेत्र के मीरगंज निवासी राम प्रसाद बिंद के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने इस मौत को आत्महत्या नहीं, बल्कि पूर्व नियोजित हत्या बताया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि राम प्रसाद की हत्या उसकी पत्नी, साली और गांव के ही एक ऑटो चालक, जो दोनों बहनों का प्रेमी है, ने मिलकर की है। परिजनों ने बताया कि राम प्रसाद को उसकी पत्नी ने बहला फुसलाकर ससुराल रसूली बिगहा गांव बुलाया गया था, जहां उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई ने बताया कि उसका भाई लुधियाना की एक निजी फैक्ट्री में काम करता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.