नई दिल्ली, मार्च 11 -- तेलंगाना के हैदराबाद से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां रहने वाले एक दंपति ने आर्थिक तंगी से परेशान हो कर खुद की जान ले ली। कथित तौर पर इससे पहले उन्होंने अपने 2 बच्चों का भी कत्ल कर दिया। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया है कि हैदराबाद के हब्सीगुडा में सोमवार रात हुई इस घटना के बाद मंगलवार को दोनों का शव बरामद हुआ। शख्स की उम्र 44 साल थी वहीं उसकी पत्नी लगभग 35 साल की थी। पुलिस के मुताबिक शख्स और उसकी पत्नी के शव अलग-अलग कमरों में पाए गए। वहीं नाबालिग बच्चे अपनी बिस्तर पर मृत अवस्था में मिले। उस्मानिया विश्वविद्यालय पुलिस स्टेशन के निरीक्षक एन राजेंद्र ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, "घटना हब्सीगुडा इलाके के रवींद्रनगर कॉलोनी में करीब 9:30 बजे हुई। पड़ोसियों के फोन आने के बाद हम मौके पर पहुंचे और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.