दुमका, फरवरी 1 -- दुमका। उपराजधानी दुमका में 2 फरवरी को 47 वां झारखंड दिवस की तैयारियां अंतिम चरण पर है। इस साल भी झारखंड दिवस को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी चल रही है। शनिवार को स्व.शिबू सोरेन के आवास खिजुरिया में पत्रकारों के साथ बातचीत में स्थानीय विधायक बसंत सोरेन ने कहा कि झारखंड दिवस के कार्यक्रम में झामुमो के सभी मंत्री,विधायक एवं सांसद के अलावे झामुमो के कार्यकर्ता जुटेंगे। इस कार्यक्रम से प्रमंडल के सुदूर इलाकों से भारी संख्या में आने वाले आदिवासियों और मूलवासियों का जुटान होगा। उन्होंने कहा कि इस बार भी इस रैली में बतौर मुख्य अतिथि पार्टी अध्यक्ष मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता सांसद व विधायक राज्य सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देंगे। शहर के मुख्य मार्गों पर झारखंड आंदोलन के महान शहीदों के नाम पर उनकी स्मृति म...