नई दिल्ली, नवम्बर 11 -- भारतीय बाजार के लिए मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक कार ई-विटारा का इंतजार अगले महीने खत्म होने वाला है। दरअसल, ये कार 2 दिसंबर को लॉन्च की जाएगी। इससे पहले कंपनी के MD और CEO, हिसाशी ताकेउची ने अक्टूबर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ई विटारा के लॉन्च महीने की पुष्टि की थी। हालांकि, तब उन्होंने इसकी लॉन्च डेट का एलान नहीं किया था। मारुति ई विटारा की कीमत की घोषणा इस साल की शुरुआत में होने की उम्मीद थी, लेकिन बैटरी सप्लाई और सॉफ्टवेयर की चुनौतियों के कारण इसमें लगातार देरी होती चली गई। यह मिडसाइज SUV जापानी कार मैन्युफैक्चरर की भारत के लिए पहली EV है। इसे गुजरात में इसके हंसलपुर प्लांट में बनाया जाता है। अगस्त में एक्सपोर्ट शुरू होने के बाद से ई विटारा की लगभग 7,000 यूनिट्स विदेशों में भेजी जा चुकी हैं, जिसमें यूनाइटे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.