बिहारशरीफ, दिसम्बर 8 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। जिला के इंटर पास व प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र स्टडी किट के लिए 10 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इलेक्ट्रिशियन व अन्य ट्रेड से प्रशिक्षित युवा स्वरोजगार के लिए टूल किट के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिला नियोजन पदाधिकारी आकिफ वक्कास ने कहा कि आईटीआई पास युवा टूल किट के लिए तो स्नातक पास युवा स्टडी किट के लिए आवेदन करें। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए श्रम संयुक्त भवन में कम्प्यूटर व पुस्तकालय की भी व्यवस्था है। समय समय पर जॉब कैंप व रोजगार मेला के माध्यम से युवाओं को नौकरी भी उपलब्ध करायी जा रही है। इसके लिए युवाओं को जिला नियोजनालय से निबंधन कराना होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...