नई दिल्ली, फरवरी 4 -- Gokaldas Exports Share: टेक्सटाइल सेक्टर के शेयरों में आज बुधवार, 4 फरवरी को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। इस तेजी का सबसे बड़ा फायदा गोकलदास एक्सपोर्ट्स को हुआ, जिसके शेयर एक ही दिन में 18% से ज्यादा उछल गए। इससे पहले वाले सत्र में भी शेयर करीब 20% चढ़ा था। यानी सिर्फ दो कारोबारी दिनों में यह स्टॉक 40% से ज्यादा मजबूत हो चुका है। बाजार में यह तेजी भारत-अमेरिका ट्रेड डील के ऐलान के बाद देखने को मिल रही है, जिसे टेक्सटाइल कंपनियों के लिए बड़ा पॉजिटिव माना जा रहा है।क्या है डिटेल भारत और अमेरिका के बीच हुए समझौते के तहत अब भारतीय उत्पादों पर लगने वाला रेसिप्रोकल टैरिफ 25% से घटाकर 18% कर दिया गया है। साथ ही, रूसी कच्चे तेल के आयात पर लगने वाली अतिरिक्त 25% ड्यूटी भी हटाने का फैसला लिया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ...