नई दिल्ली, मार्च 10 -- ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल बदलने को बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों की चाल बदलने का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। कुछ राशियों को शुभ तो कुछ राशियों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। 14 और 15 मार्च को दो ग्रह चाल बदलने जा रहे हैं। 14 मार्च को सूर्य देव राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन सूर्य देव कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके बाद 15 मार्च को बुध वक्री होने जा रहे हैं। सूर्य और बुध की चाल बदलने से कुछ राशि वालों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा। आइए जानते हैं, 2 दिन में 2 ग्रहों की चाल बदलने से किन राशियों को होगा लाभ- मेष राशि : सूर्य और बुध की चाल बदलने से सबसे ज्यादा लाभ मेष राशि वालों को होगा। इस दौरान आपके सभी कार्य बिना किसी विघ्न-बाधा के संपन्न होंगे। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलेगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.