पीटीआई, जनवरी 7 -- झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दो दिनों में एक बेकाबू हाथी ने अलग-अलग गांवों में हमला कर 13 लोगों की जान ले ली, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। इस हमले में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, यह वही हाथी है जो पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में लगातार हमले कर रहा है। मंगलवार देर रात हाथी नोआमुंडी और हटगामारिया थाना क्षेत्रों में घुस आया और छह लोगों को कुचलकर मार डाला। मरने वालों में एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं। इस घटना के बाद गांवों में अफरा-तफरी मच गई। इससे एक दिन पहले भी इसी हाथी ने कोल्हान क्षेत्र में सात लोगों की जान ले ली थी। इनमें भी एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल बताए जा रहे हैं। लगातार हो रही इन घटनाओ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.