रांची, जुलाई 5 -- Jharkhand Weather: रांची समेत झारखंड में अगले दो दिन बारिश होगी। इस दौरान राज्य के उत्तरी हिस्सों के जिलों में इसका असर ज्यादा रहेगा। संताल परगना, उत्तर छोटानागपुर और कोल्हान प्रमंडल के जिलों में इसका प्रभाव ज्यादा रहेगा। सात जुलाई की शाम से राज्य में मानसून की सक्रियता कम हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार और रविवार को कोल्हान और संताल प्रमंडल के सभी जिलों समेत रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, खूंटी, गिरिडीह, हजारीबाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान मानसून सक्रिय रहा है। धनबाद के पुटकी में 60.6 मिमी बारिश हुई। जबकि, बोकारो में 30 मिमी, दुमका 25.2, जमशेदपुर में 18.9, राजमहल में 18.2, गुमला 16.4 मिमी समेत कुछ अन्य जगहों पर हल्की बारिश हुई। राज्य में पिछले एक जून...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.