बिहारशरीफ, दिसम्बर 11 -- 2 डॉक्टर समेत 3 कर्मी मिले गायब, वेतन रोक मांगा शोकॉज अस्पतालों में नहीं सुधर रही कार्यशैली, गंदगी देख बिफरे सिविल सर्जन 1 बजे तक बंद मिला स्थापना कार्यालय, प्रबंधक को दी चेतावनी, अस्थावां रेफरल अस्पताल की पंजी को खंगाला सीएस ने फोटो : अस्थावां सीएस 01 : अस्थावां रेफरल अस्पताल में गुरुवार को पंजी की जांच करते सिविल सर्जन डॉ. संजय कुमार सिंह व अन्य। बिहारशरीफ/अस्थावां, निज संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग के कारनामे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ड्यूटी से गायब रहना स्वास्थ्यकर्मियों की आदत बन चुकी है। अस्थावां रेफरल अस्पताल का गुरुवार को सिविल सर्जन डॉ. संजय कुमार सिंह ने घंटों निरीक्षण किया। इसमें दो चिकित्सक व एक लिपिक गायब मिला। वे अस्पताल में एक बजे पहुंचे थे। उस समय वहां डॉ. कल्पना कुमारी व डॉ. रिचा ड्यूटी पर मौजूद न...