लखनऊ, जून 9 -- नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाइज एंड इंजीनियर्स की राष्ट्रीय कोर कमेटी की सोमवार को दिल्ली में हुई बैठक में फैसला लिया गया है कि बिजली के निजीकरण के विरोध में दो जुलाई को पूरे देश में विरोध प्रदर्शन होगा। इसके अतिरिक्त नौ जुलाई को देशभर के बिजलीकर्मी निजीकरण के विरोध में राष्ट्रव्यापी हड़ताल करेंगे। कोर कमेटी ने फैसला लिया है कि यूपी में निजीकरण का टेंडर जारी होते ही देश भर के बिजली कर्मचारी एक दिन की सांकेतिक हड़ताल करेंगे। कमेटी ने केंद्र सरकार से मांग की है कि किसानों, घरेलू उपभोक्ताओं और गरीब उपभोक्ताओं के व्यापक हित में केंद्र सरकार तत्काल हस्तक्षेप करके यूपी में चल रही बिजली के निजीकरण की प्रक्रिया को निरस्त करने के आदेश दे। दिल्ली में हुई बैठक में ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन के चेयरमैन शैलेंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.