फरीदाबाद, नवम्बर 16 -- खाली प्लॉट से नवजात मिला फरीदाबाद। राजीव कॉलोनी स्थित खाली प्लॉट से एक नवजात मिला है। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने इस मामले अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस नवजात को यहां फेंकने वाले महिला की तलाश में जुटी हुई है। 12 नवंबर की रात को अज्ञात शख्स ने राजीव कॉलोनी के खाली प्लॉट में एक नवजात बच्चे को फेंक दिया था। पड़ोसी कर्मवीर ने जब रोने की आवाज सुनी तो वे तुरंत वहां पहुंच गए और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने इस मामले में शनिवार को अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। बच्चे को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। - धार्मिक भावनाएं भड़काने पर मामला दर्ज फरीदाबाद। पल्ला थाना में व्हाट्सऐप पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने और धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह मामला हरकेश कॉल...